बागपत, अप्रैल 19 -- बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी किनारे जगह-जगह प्रतिदिन कूड़े के ढेर लगवाए जाते हैं। इन कूड़े के ढेर में रोजाना आग लगा दी जाती है। लोगों द्वारा दूर तक फैले कूड़े के ढेर को खत्म करने के लिए उसमें आग लगा दी जाती है। इस कारण जहरीले धुएं से आसपास दुकानदारों, राहगीरों का दम घुटने लगता है। धुएं के गुबार के कारण हाइवे पर दौड़ रहे वाहन तक नजर नहीं आते। यहां दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ जाता है। कुछ स्थानीय लोगों, दुकानदारों के अलावा पालिका सफाई कर्मियों द्वारा सड़क किनारे कूड़ा फेंका जाने लगा। हाईवे किनारे फैले कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध से लोग पहले ही परेशान थे, ऐसे में कूड़े के ढेर को नष्ट करने के लिए उसमें आग लगवा दी जाती है। पूरा दिन आग सुलगती रहती है। इस कूड़े में प्लास्टिक समेत अन्य हानिकारक तत्व भी मौजूद रह...