फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- टूंडला थाना क्षेत्र में सोमवार रात हाइवे किनारे खड़े ट्रक में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दूसरे ट्रक चालक ने पुलिस और ट्रांसपोर्ट स्वामी को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम को भिजवाया। जहां मृतक के छोटे भाई सहित अन्य परिजन भी पहुंच गए। कानपुर नगर के थाना जाजपुर के गांव छबिले पुरवा निवासी 35 वर्षीय अंकित पाल पुत्र रामस्वरूप पाल ट्रक चालक था। वह सोमवार सुबह गुड़गांव के फरुखनगर से ट्रक में कोरियर लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुआ। देर शाम को ट्रांसपोर्ट स्वामी ने ट्रक की लोकेशन चेक की तो टूंडला थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे की आ रही थी। इसके बाद चालक को कई बार फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। ट्रांसपोर्ट स्वामी ने दूसरे ट्रक के चालक सर्वेश पुत्र रामदुलारे निवासी बाह, जिला आगरा को लोकेशन भेजकर मौके पर भेजा। चालक ने म...