बिजनौर, सितम्बर 11 -- यूपी के बिजनौर में आधी रात को हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। नजीबाबाद-कोतवाली देहात हाईवे पर सरवनपुर तिराहे के पास गुरुवार देर रात करीब दो बजे हादसा हुआ। जब सड़क किनारे पिकअप वाहन रोककर खाना खा रहे तीन लोगों को हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया गया कि रुद्रपुर (उत्तराखंड) के ग्राम जगतपुर निवासी मनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, जग्गू, प्रिंस और सनी पिकअप वाहन से रुद्रपुर से अमृतसर (पंजाब) किसी मेले में शामिल होने जा रहे थे। पिकअप में दो घोड़े भी सवार थे।हाइवे किनारे खाना खा रहे तीन लोगों को रौंदा गुरुवार देर रात करीब दो बजे नजीबाबाद-कोतवाली देहात हाईवे पर ग्राम सरवनपुर तिराहे के पास उन्होंने सड़क किनारे पिकअप रोक ...