सासाराम, मार्च 20 -- परसथुआ। बाजार से निकले भारी मात्रा में कूड़े-कचरे को हाइवे पर गोरिया नदी के पास डंप किया गया है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। टुन्ना राय, बनारसी चौबे, कन्हैया राय, काशीनाथ सिंह, सुग्रीव तिवारी, अरूण कुमार गुप्ता, कौशल कुमार पंकज ने बताया कि कूड़ा हटाने के लिए कई बार शांति समिति की बैठक में गुहार लगायी गयी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...