भभुआ, फरवरी 18 -- करमचट थाने में सहायक और कनीय अभियंता ने दो प्राथमिकी दर्ज कराई रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के झलखोरा और रामपुर गांव में मिट्टी लदे हाइवा से बिजली का पोल टूटने पर विद्युत बोर्ड ने 81 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। भारत माला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। इस कार्य में मिट्टी की ढुलाई हाइवा व डंपर से कराई जा रही है। बिजली के 9 पोल टूट जाने के मामले में बिजली विभाग ने करमचट थाने में आवेदन देकर दो प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहली प्राथमिकी बिजली विभाग के सहायक अभियंता और दूसरी रामपुर के कनीय अभियंता ने दर्ज कराई है। जेई परमेश्वर कुमार ने बताया कि झलखोरा में हाइवा द्वारा दो दिन पूर्व दो एलटी पोल में धक्का मार तोड़ा गया। इससे विभाग को 24000 रुपए क्षति हुई है। सहायक अभियंता राकेश प्रभाकर द्वारा रामपु...