कटिहार, अप्रैल 12 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे स्टेट हाईवे-98 पर बीएसएनएल टावर के समीप तेज रफ्तार ट्रक व हाइवा के बीच टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना में उपचालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक जमुई से बालू लेकर पश्चिम बंगाल के चांचल जा रहा ट्रक हाइवा से टकरा गया। घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उपचालक बाल बाल बच गया है ।घायल चालक की पहचान अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। इसी दौरान बारसोई पुलिस की 112 नंबर गश्ती गाड़ी से गुजर रहे पुलिसकर्मियों की नजर घायल चालक पर पड़ी। पुलिस ने जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल...