सोनभद्र, अप्रैल 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवर राजा के पास बुधवार की शाम राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला को पीछे से आ रही हाइवा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का मासूम बेटा घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भटौलिया निवासी 24 वर्षीय नीतू यादव अपने पति 26 वर्षीय रोहित यादव और पांच वर्षीय पुत्र श्रेयांस यादव के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज से घर लौट रही थी। इसी दौरान देवरा राजा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत टक्कर लगते ही नीतू यादव सड़क पर गिर गईं। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.