हजारीबाग, अप्रैल 23 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव- हजारीबाग पथ के 13 माइल में जले ट्रक से वहां के लोगों में डर का माहौल है। 20 अप्रैल को दो मोटरसाइकिल में सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने एक हाईवा को रोक कर आग लगा दी। यह घटना करीब 2- 3 बजे दोपहर की है। ट्रांसपोर्टिंग रोड के चक्करवार घाटी के पुल पर हाईवा को चार नकाब पोश लोगों ने रोका और हाईवे के केबिन में चढ़कर बोतल से पेट्रोल छिड़कते हुए माचिस से आग लगा दी। इस दौरान हाईवा चालक मोहम्मद तैयब बाल-बाल बच गया। हालांकि शरीर के कुछ भाग में आग की लपेट से घायल हो गया। तुरंत एंबुलेंस बुलाकर चालक को लंगातू स्थित त्रिवेणी सैनिक के अस्पताल में ले जाकर इलाज किया जा रहा है। जाते-जाते अपराधियों ने चालक को एक सादा कागज पर लाल स्याही से लिखा पर्चा भी थमा गया जिसमें लिखा है कि जितनी जल्दी हो सके बॉस से मै...