सराईकेला, जून 5 -- खरसावां। खरसावां-सरायकेला मुख्य सड़क स्थित गोंदपुर चौक पर बीती रात करीब 8 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवा ने सड़क पार कर रहे तीन मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक भैंस का पैर टूट गया और वह छिटक कर दूर खेत में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद चालक हाइवा समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से रोक दिया। यह भी पढ़ें- गोंदपुर चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने तीन मवेशियों को रौंदा, सड़क जाम चक्का जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीण फरार हाइवा चालक को...