जमुई, अप्रैल 15 -- सोनो, निज संवाददाता मंगलवार अहले सुबह राष्ट्रीय उच्च पथ 333 सोनो-बटिया मुख्य मार्ग के बेलाटांड़ गांव के समीप पुलिया पर हुई सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय वाईक सवार युवक की मौत मौके पर हो गई।मृतक जमुई थाना के संकुरहा गांव निवासी रामजन्म सिंह के 25 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार बताया गया है, जो वाईक से अपने मामा घर झारखंड के गिरिडीह जिले के बहुरियाडीह गांव से अपने गांव लौट रहा था। गांव लौटने के दौरान बटिया थाना के बेलाटांड़ गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर वाईक में जबरदस्त ठोकर मार दी, हाइवा के ठोकर से वाईक सवार युवक को मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद चालक हाइवा को छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बटिया थाना एसएचओ सुजाता कुमारी,एसआई रामप्रकाश राम पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और...