चतरा, अप्रैल 28 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज चतरा मुख्य मार्ग स्थित डुमरी गांव के समीप सोमवार की देर शाम घटे एक सड़क दुर्घटना में ग्रामीण चिकित्सक घायल हो गए। घायल ग्रामीण चिकित्सक केदली गांव के उमेश मिश्रा हैं। दुर्घटना मोटरसाइकिल का हाईवा के चपेट में आने के कारण घटा। उमेश मिश्रा अपने बुलेट से घंघरी से हंटरगंज लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक हाईवा वाहन ने चकमा दे दिया। जिसमें बुलेट अनियंत्रण होकर का पलट गया और बुलेट चालक केदली उमेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और पैर मैं गंभीर फ्रैक्चर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.