मधुबनी, अप्रैल 28 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी। अरेर थाना क्षेत्र में जयनगर-दरभंगा एनएच पर कपसिया के पास सोमवार दोपहर मिट्टी लदे हाइवा ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक भाई पंकज कुमार दास (34) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई राकेश कुमार दास गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज बिस्फी थाना क्षेत्र के गेनौर रूपौली गांव निवासी राम प्रकाश दास का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई कालिकापुर गांव से एक बारात में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कपसिया के पास मिट्टी ढो रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- मदारपुर में हाइवा ने दो युवकों को रौंदा, युवक की मौत दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने एनएच जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।इधर, भाग रहे हाइवा को रहिका थाना पुलिस ने जब्त कर चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.