मुंगेर, मई 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।गुरुवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित शिवपुर लौगांय में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी किशोर का पैर बुरी तरह कुचल गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शामपुर थाना क्षेत्र के अग्रहण पंचायत के बागेश्वरी गांव निवासी नरेश मंडल का 15 वर्षीय पुत्र रिषभ कुमार बागेश्वरी स्थित अपने घर से हवेली खड़गपुर की तरफ आ रहा था तभी शिवपुर लौगांय के समीप विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- हादसे में जख्मी किशोर का पैर कुचला, रेफर जिसमें बाइक सवार किशोर ऋषभ कुमार जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद हाइवा चालक ने बाइक सवार ...