मुंगेर, जुलाई 9 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। एनएच-333 पर गंगटा मोड़ के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मिल्की गांव निवासी कॉलेज शिक्षक प्रो. कुमोद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कुमोद कुमार सिंह योग माया अजबलाल सिंह महाविद्यालय प्रसंडो में पदस्थापित हैं। वे गंगटा मोड़ से अपने गांव मिल्की की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क किनारे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 112 वाहन के सहयोग से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के...