आदित्यपुर, मार्च 2 -- गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर लाल बिल्डिंग चौक से पहले एक हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भाग रहे हाइवा को बाइक सवारों ने खदेड़कर लाल बिल्डिंग चौक के पास पकड़ लिया। इसके बाद क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर हाइवा चालक के साथ तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बीच सड़क पर हंगामे के कारण कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी बकझक के बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...