हाइवा ने कार में मारी टक्कर, श्रद्धालु घायल
भभुआ, जून 12 -- चैनपुर। थाना क्षेत्र के केवा नहर के पास एनएच 219 पर हाइवा ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में बैठे श्रद्धालुओं को हल्की चोट आई। श्रद्धालु मुंडेश्वरी में दर्शन के बाद बाबा हरसू ब्रह्मधाम में पूजा करने आ रहे थे। इसी दौरान वह दुर्घटना के शिकार हो गए। श्रद्धालुओं ने इस घटना की जानकारी तत्काल चैनपुर पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने हाइवा को जब्त कर थाने लाया। श्रद्धालु प्रशांत सिंह ने बताया कि वह मिर्जापुर शहर के रहने वाले हैं। परिवार के साथ दर्शन करने मुंडेश्वरी गए थे। वहां से हरसू ब्रह्म दर्शन करने जा रहे थे। कार में पांच लोग सवार थे।
वकील के निधन पर शोकसभा आयोजित भभुआ। सिविल कोर्टके 78 वर्षीय वीरेन्द्र नारायण श्रीवास्तव के निधन पर जिला अधिवक्ता संघ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.