खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता ज़िले के मुफस्सिल थानांतर्गत कुम्हरचक्की गांव के पास सोमवार को एनएच 31 पर हाइवा के धक्के से मालवाहक मैजिक सवार बेगूसराय जिले के दो श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में बेगूसराय जिले के साम्हो थाना क्षेत्र के जगन सैदपुर गांव निवासी ठन्डु यादव का 25 वर्षीय पुत्र संजीव यादव व खोजो यादव का 22 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार बताया जा रहा है। वही घटना में मालवाहक मैजिक सवार अन्य लोग सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार 16 श्रद्धालु बेगूसराय जिले के साम्हो गांव से जिले के कात्यायनी मंदिर पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुम्हरचक्की गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने मालवाहक मैजिक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे असंतुलित होकर गिरने के बाद पीछे से आ रही हाइवा ने दो...