बांका, मई 12 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बांका पथ पर मकदुमा गांव में मंगलवार की अहले सुबह एक किशोर की हाइवा के धक्के से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रजौन थाना के पीपड़ाडीह गांव का रहने वाला था। वह सोमवार की रात एक बारात में शामिल होने मकदुमा गांव आया था। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बांका : बारात में आए किशोर की हाइवा से कुचलकर मौतघटना का विवरण जानकारी के अनुसार, रजौन थाना क्षेत्र के पीपड़ाडीह गांव के मुकेश ठाकुर का पुत्र आयुष कुमार(15) अपने गांव से सोमवार की रात में मकदुमा गांव के राम ठाकुर की बेटी की शादी में बारात आया था। मंगलवार की सुबह वह सड़क पर घूमने निकला था कि अमरपुर की ओर से आ रही तेज गति की हाइवा ने उसे धक्का मार दिया जिसमें वह सड़क पर गिर गया तथा हाइवा उसके सिर को कुचलते हुए भाग निकला। आयुष ...