हाइवा के धक्के से कार क्षतिग्रस्त
धनबाद, जून 9 -- तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के समीप आठ लेन मार्ग पर सोमवार की दोपहर हाइवा के धक्के से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में कार सवार बोकारो जिला के चास निवासी सुरेंद्र कुमार पूरे परिवार के साथ बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही वाहन को पकड़ लिया। कार सवार सुरेन्द्र ने बताया कि धनबाद के असर्फी अस्पताल से इलाज कराकर वे वापस अपने आवास चास जा रहे थे। शक्ति चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने धक्का मार दिया। घटना की जानकारी समाचार लिखे जाने तक पुलिस को नहीं दी गई थी। यह भी पढ़ें- गोपीकांदर में चार वाहने आपस में टकराई,आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती ग्रामीण हाइवा चालक से उक्त वाहन के मरम्मत कराने की बात कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.