दुमका, मार्च 2 -- गोपीकांदर। प्रतिनिधि गोपीकांदर थाना क्षेत्र के छतरचूआं गांव के समीप एक स्पीड ब्रेकर के पास बाइक में एक हाइवा ने धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय सलोम मरांडी एवं उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना में बाइक के पीछे का हिस्सा में नुकसान हुआ है। घटना के बाद वाहन का ड्राइवर वाहन को छोड़कर भाग खड़ा हुआ घटना की जानकारी गोपीकांदर थाना की थाना पुलिस को मिलते ही दल बल के साथ पहुंच कर बीच बचाव किया। दोनों घायल का प्राथमिक इलाज कराया गया तथा वाहन चालक को बुलाकर हाइवा वाहन को भी घटना स्थल से ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...