देवघर, जून 28 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के बिलासी मोड़ अवस्थित केनरा बैंक के समीप अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से गंभीर रूप से युवक के घायल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गांधीनगर बैद्यनाथपुर निवासी टुम्पा देवी ने बताया है कि 19 जून की सुबह करीब 4:30 बजे उनका पुत्र कृष कुमार शादी समारोह में काम कर बाइक संख्या-जेएच-15-एडी-3630 से घर लौट रहा था। उसी दौरान बिलासी मोड़ अवस्थित केनरा बैंक के पास अज्ञात हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में दाहिना पैर जांघ के पास टूट गया, सिर और मुंह में भी गंभीर चोटें आईं, जिससे बेहोश हो गया। दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद साथियों ने तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर न...