देवघर, जुलाई 5 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बैंक मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में हाइवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक के पुत्र अली मोहम्मद के आवेदन पर मोहनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा की टक्कर से असम के यात्री की मौत, चालक पर प्राथमिकीघटना का विवरण प्राथमिकी के अनुसार लतासारे पंचायत निवासी स्वर्गीय शफीक अंसारी 16 जून की सुबह करीब 9:30 बजे अपनी बाइक जेएच-15वी-5141 से घोरमारा बैंक मोड़ अवस्थित एटीएम से रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान बैंक मोड़ के समीप सामने से आ रही हाइवा नंबर- जेएच-04वाई-2137 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शफीक अंसारी सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभी...