सासाराम, मार्च 6 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। बाजार स्थित चांदी रोड में शुक्रवार को बालू लदे हाइवा के चपेट में आने से साइकिल सवार 45 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान केशो बीघा निवासी सूचित सिंह के रूप में हुई। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार के चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर डेहरी डीएसपी, थानाध्यक्ष व बीडीओ मौके पर पहुंचे। लेकिन, आक्रोशित ग्रामीण मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूचित सिंह साइकिल से बाजार की ओर से घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने हाइवा लेकर भागने की कोशिश भी की। लेकिन,ग्रामीणों ने हाइवा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.