बोकारो, अप्रैल 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। भारत माला परियोजना के तहत बन रहे वाराणसी- कोलकाता एक्सप्रेस वे सिक्सलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे स्लैग डस्ट लोड हाइवा की चपेट में आने से प्रखंड के बुंडू पंचायत के कोनारबेडा गांव निवासी सह ग्राम पंचायत सदस्य रविंद्र महतो (55 वर्ष) घायल हो गए। इस घटना में उसके हाथ और चेस्ट में गंभीर चोट लगी है। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य पेटरवार से अपने गांव कोनार बेड़ा जाने के दौरान कोलकाता-वाराणसी सड़क निर्माण कार्य में लगे एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर बुंडू के मुखिया निहारिका सुकृति के प्रतिनिधि रितेश सिन्हा उसके घर पर जाकर घायल ग्राम पंचायत सदस्य का हाल चाल जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...