दुमका, मार्च 24 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया मोड़ के पास दो हाइवा आमने-सामने की टक्कर में चालक घायल हुए। हाइवा का केविन क्षतिग्रस्त हुआ है। गोपीकांदर थाना की पुलिस प्रशासन को सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कोयला हाइवा के केबिन में फंसे हुए चालक शानवर अंसारी को वाहन से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक हेमंत मुर्मू ने घायल चालक का प्राथमिक उपचार कर दिया गया।चिकित्सक ने बताया कि सिर, और दायां पैर टूट जाने से बेहतर इलाज हेतु फूलो - झानो मेडिकल अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। गिट्टी लोड हाइवा चालक नजरुल अंसारी का पैर और हाथ में हल्की-फुल्की चोट लगने से प्राथमिक इलाज करने के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी ...