गोड्डा, अप्रैल 20 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक हाइवा ने टोटो को टक्कर मार दी, जिससे टोटो पर सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया।घायल युवक की पहचान जगरनाथपुर गांव निवासी मिथलेश यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मिथलेश अपने गांव से गोड्डा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सिकटिया के पास अचानक सामने से आ रही हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता पुत्र घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.