आरा, मार्च 26 -- -कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के नजदीक की गुरुवार की दोपहर हादसा -दवा लेने जाने के दौरान बेकाबू हाइवा ने रिटायर कर्मी को मारी् दी ठोकर -हादसे के बाद भाग रहे हाइवा को बबुरा थाने की पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में कोईलवर थाना क्षेत्र में आरा-छपरा फोरलेन पर दौलतपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर बेलगाम हाइवा की ठोकर से बाइक सवार रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृत कर्मी बबुरा थाना क्षेत्र के पुराना सबलपुर गांव निवासी स्व. रघुवीर पांडेय के 72 वर्षीय पुत्र योगेंद्र पांडेय थे। वे झारखंड में बीसीसीएल कंपनी में थे। उधर, हादसे के बाद हाइवा को बबुरा थाने की पुलिस ने पकड़ लिया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गय...