औरंगाबाद, मार्च 31 -- गोह थाना क्षेत्र के एनएच-120 स्थित कैथी मोड़ के समीप अनियंत्रित अज्ञात हाइवा ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा गांव निवासी सुजीत कुमार (35) पुत्र रामचंद्र भगत के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने घायल को गोह पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक गोह में किराये के मकान में रहता था और भोजपुर जिले के मलिया बाग स्थित एक रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहा था, तभी कैथी मोड़ के पास यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और परिजनों द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.