रांची, मई 14 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बोंगादार-दुलमी गांव के समीप गुरुवार सुबह करीब नौ बजे चिप्स लदे एक हाइवा ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों घायल सड़क पर पड़े रहे। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने इंसानियत का परिचय देते हुए एक बाराती गाड़ी रोककर घायलों को सिंगपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को रिम्स रेफर कर दिया। घायल दंपति की पहचान बागमुंडी थाना क्षेत्र के लैंगडीह गांव निवासी 55 वर्षीय ठाकुरदास कोइरी और 45 वर्षीय बीना कोइरी के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सड़क निर्माण करा रही जेके इंटरप्राइजेज की हाइवा गाड़ियां ओवरलोड चिप्स लेकर तेज रफ्तार और लापरवाही से गांव में चलती हैं। कई बार हाइवा चालकों को मना करने के बावजूद वे मनम...