आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- गम्हरिया, संवाददाता। टाटा-कांड्रा मार्ग पर घोड़ा बाबा मंदिर के पास एक हाइवा की टक्कर से अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान लाइट पोल भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद छोटा गम्हरिया पंचायत के ग्राम प्रधान सूरजलाल महतो के प्रयास से कार पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना की सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इस घटना के बाद उक्त मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- हाइवा की टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार यह भी पढ़ें- दो वाहन आपस में टकराने से हार्डवेयर के दुकान हुई क्षति यह भी पढ़ें- खड़े सवारी वाहन में कार ने मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...