हाइवा की चपेट में आकर छात्र जख्मी, विरोध में सड़क जाम
नवादा, जून 15 -- गोविंदपुर थाना क्षेत्र के धनपुरी स्थित बालू कांटा के समीप रविवार को बालू लदे हाइवा की चपेट में आकर 14 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान धनपुरी गांव निवासी सुरेंद्र पासवान के 14 वर्षीय पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गोविंदपुर-बरेव मुख्य पथ को पांच घंटों तक जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस, बीडीओ एवं सीओ के समझाने-बुझाने पर जाम समाप्त कराया गया।
दुर्घटना का विवरण बताया जाता है कि अभय कुमार अपने एक दोस्त मुकेश पासवान के पुत्र पीयूष कुमार के साथ साइकिल से गोविंदपुर बाजार ट्यूशन पढ़ने जा रहा था। उसका दोस्त साइकिल चला रहा था, जबकि अभय पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान धनपुरी बालू कांटा के समीप बालू लदे एक हाइवा की चपेट में आने से वह गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.