साहिबगंज, अप्रैल 2 -- बोरियो। बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के तेतरिया गांव के पास गुरूवार के अहले सुबह अज्ञात वाहन हाईवा के चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पुलिस ने सदर अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार गोपीकांदर निवासी कन्हाई सोरेन तेतरिया में घर जमाई था। साईकिल से लकड़ी लेकर साहिबगंज हाट जा रहा था। एक अज्ञात वाहन हाईवा के चपेट में आने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते हीं बोरियो थाना के एएसआई संजय सिंह दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घायल कन्हाई सोरेन को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज चल रहा है। कन्हाई को कमर में गंभीर चोट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.