जामताड़ा, मार्च 29 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर स्थित अगैया चेकपोस्ट के समीप हुआ। जहां एक मोटरसाइकिल और अज्ञात हाइवा के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।वहीं घटना में बाइक सवार मुकेश कोल (20 वर्ष) एवं नीतू कोल (12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल फतेहपुर थाना क्षेत्र के तिलाकी गांव के रहने वाले है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं सड़क हादसे की सूचना पाकर फतेहपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों एवं पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.