साहिबगंज, अप्रैल 29 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के शामपुर मोड़ के पास हाइवा के चपेट में आने से बाइक में सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायल का ईलाज बोरियो सीएचसी में चल ऱहा है। मिली जानकारी के अनुसार ललमटिया थाना क्षेत्र के लोहंडिया बाजार के नरेश साह(65) एवं उनकी पत्नी मीरा देवी मोपेड बाइक से लोहंडिया से बोरियो की आ रहे थे। बाईक के पीछे हाईवा भी बोआरीजोर से बोरियो की ओर आ रहा था। बाइक हाईवा के चपेट में आ गया' जिससे बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलते हीं बोरियो थाना के एएसआई देव नारायण साह मौके पर पहुंच कर दोनों घायल को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों का ईलाज चल रहा है। पुलिस बाइक को थाना ले आयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...