चंदौली, मई 2 -- कमालपुर। कमालपुर क्षेत्र अहिकौरा चौराहे पर लगा हाईमास्ट बीते दिनों आई तेज आंधी और पानी में टूट कर गिर गया है। जिससे चौराहे के आसपास अंधेरा बना रहता है। जिससे रात में आने जाने वाले राहगीरों, यात्रियों और महिलाओं को परेशानी हो रही है। अंधेरा होने से हमेशा लोगों को वहां भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से हाइमास्ट की मरम्मत करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...