गोपालगंज, मई 6 -- थावे। प्रखंड के उछाहल टोला गांव में शुक्रवार को कृषि विभाग के तत्वावधान में किसानों के बीच हाइब्रिड धान बीज यूएस-362 के प्रचार-प्रसार और जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में किसानों को हाइब्रिड धान की विशेषताओं एवं उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान चिंटू सागर यदुवंशी अपनी टीम के साथ गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक खेती और उन्नत बीजों के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...