आदित्यपुर, अप्रैल 2 -- आदित्यपुर। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बुधवार को हाइपरटेंशन पर वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें एबीबीएस के छात्र व शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान हाइपरटेंशन का गर्भावस्था में कुप्रभाव, प्राथमिक अन्वेषण, बीमारी को बढ़ाने में लाइफ स्टाइल व भोजन की आदतों आदि पर चर्चा की गयी और महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रो. डॉ केएन सिंह, प्रो. डॉ जयदेव राय चौधरी, डॉ देवेंद्र प्रसाद व डॉ अकरम मन्हाज उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...