बरेली, मार्च 1 -- गैर संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे स्क्रीनिंग अभियान में कई जिलों में लापरवाही सामने आई है। शासन ने 50 शहरी इलाकों की सूची जारी की है जहां हाइपरटेंशन की जांच नाममात्र ही हुई है। इसमें 10 इलाके तो ऐसे हैं जहां स्क्रीनिंग शून्य है। बरेली का फरीदपुर अर्बन इलाका भी इसमें शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की हाइपरटेंशन जांच अनिवार्य रूप से की जानी है। इसका उद्देश्य है कि समय रहते उच्च रक्तचाप के मरीजों की पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके। लेकिन हालिया रिपोर्ट से पता चला है कि कई शहरी स्वास्थ्य इकाइयों में इसमें लापरवाही की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार हाइपरटेंशन स्क्रीनिंग में सबसे खराब स्थिति गाजियाबाद जिले की पाई गई है। यहां पांच शहरी स्वास्थ्य क्षेत्रो...