सहारनपुर, जुलाई 24 -- शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रजनीश दहूजा को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल समिट ऑन हाइपरटेंशन एंड मेटाबॉलिक डिसऑर्डर्स में सम्मानित किया गया। 17 से 19 जुलाई तक रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित सम्मेलन का आयोजन वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग, यूरोपियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन और इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। डॉ. दहूजा को सम्मान डॉ. एनरिको अगाबिती रोसाई (इटली), डॉ. गाइडो ग्रासी, डॉ. वेंकटा सी. राम, डॉ. एस.एन. नर्सिंगन, डॉ. एच.के. चोपड़ा और डॉ. सी.एच. वसंथ ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। डॉ. दहूजा पिछले 36 वर्षों से सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- डॉ. दर्शन बजाज को यूएपीएम की फेलोशिप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...