लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- शारदानगर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक से गिरकर एक ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव माझरा निवासी 45 वर्षीय जयपाल ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक पर बैठा हुआ था। तभी ड्राइवर ने हाइड्रोलिक ऊपर उठा दी। जयपाल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर में ही फंस गया। आनन फानन उसे बाहर निकल गया। हादसे में जयपाल गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.