हाइड्रोलिक गाड़ी में ट्रेलर ने मारी टक्कर, कर्मचारी की मौत
गाजीपुर, मई 16 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क किनारे खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाइड्रोलिक गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे हाइड्रोलिक पर चढ़कर लाइटों की मरम्मत कर रहा पालिका का कर्मचारी 40 वर्षीय रमाशंकर शर्मा उर्फ छोटू शर्मा नीचे गिर गया। ट्रेलर छोटू को घसीटता हुआ 50 मीटर तक ले गया। आनन फानन में लोग घायल कर्मचारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पालिका के हरपुर निवासी रमाशंकर शर्मा उर्फ छोटू शर्मा पुत्र हीरा शर्मा नगर पालिका परिषद में पहले संविदा के पद पर थे। दो साल पहले रेगुलर हो गए थे। शनिवार को वह राजपुर पोखरा पर नगर पालिका परिषद के हाइड्रोलिक गाड़ी से लाइट बना रहे थे। इसी दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.