नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी और आगरा तक हाइड्रोजन बसें चलाने के लिए नियम-शर्तों को लेकर कंपनियों ने अपने सुझाव दिए। उन्होंने राजस्व बंटवारे पर भी राय दी। इन सुझावों को टेंडर में शामिल किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द बस ऑपरेटर का चयन कर संचालन शुरू किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण की एनटीपीसी के साथ मिलकर हाइड्रोजन बसें चलाने की तैयारी है। एनटीपीसी ने बसें मंगा ली हैं। हाइड्रोजन का भी इंतजाम कर लिया है। अब ऑपरेटर की तलाश की जा रही है। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने आरएफपी निकाली। दो दिन पहले इसको लेकर प्रीबिड मीटिंग हुई। इसमें बस का संचालन करने वाली कंपनियों से सुझाव मांगे गए। मीटिंग में तीन कंपनियों ने सुझाव दिए। कंपनियों ने राजस्व बंटवारे को लेकर आपत्ति जताई। एसीईओ...