हाइड्रोजन ट्रेन को 17 जुलाई हरी झंडी दिखाएंगे पीएम
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से इस बाबत पुष्टि हो गई है। दो ड्राइविंग पावर कारों और आठ पैसेंजर कोच वाली इस ट्रेन का पिछले ढाई महीनों में सोनीपत, जींद और नई दिल्ली के बीच 75 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर ट्रायल किया गया है। अधिकारी ने कहा कि हरी झंडी दिखाए जाने के तुरंत बाद इसका व्यवसायिक संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किमी के दो राउंड ट्रिप लगाकर रोज़ाना 356 किमी का सफर तय करेगी। यह भी पढ़ें- 17 जुलाई से चलेगी पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी (संशोधित) इसमें 682 सीटें हैं और कुल 2,600 यात्रियों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.