झांसी, फरवरी 1 -- ककरबई थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव कचीर में खेत से लौट रही महिला को मुख्य सड़क पर हाइड्रा मशीन ने कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव कचीर निवासी रामवती (40) पत्नी कल्लू खंगार खेत पर काम करने गई थी। बीती देर शाम वह वापस घर आ रही थी। जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंची, तभी तेज गति से आ रही हाइड्रा मशीन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह उछलकर दूर गिरी और उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भिजवाया। जहां हालत नाजुक होने पर ...