रायबरेली, फरवरी 26 -- रायबरेली ,संवाददाता। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में साइकिल से सामान खरीदने आए एक व्यक्ति को हाइड्रा क्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने साइकिल सवार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरु प्रसाद किसी काम से थुलवासा बाजार आए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामल...