सुल्तानपुर, जुलाई 29 -- सुलतानपुर। इटकौली में एक करोड़ से अधिक की लागत से तैयार हाइटेक नर्सरी का लाभ किसानों को मिलेगा। अच्छे प्रजाति के पपीते के पौध व सब्जी की बेहन लाने के लिए दूर-दराज की नर्सरियों में नही जाना होगा। उद्यान विभाग के सहयोग से नर्सरी में पपीता व सब्जी के 50 हजार से पौधों को तैयार किया गया है। जिसे किसान खरीदकर रोपाई कर सकते है। जिले के इटकौली में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र की नर्सरी को उद्यान विभाग के माध्यम से हाइटेक बनाय गया है। शासन की ओर से नामित संस्था के ओर से नर्सरी को हाइटेक बनाने के बाद हैंडओवर कर दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कलम कर तैयार किए जाएंगे 25 हजार फलदार पौधे नर्सरी के संचालन के लिए एक संस्था के माध्यम से किया जा रहा है। उद्यान विभाग की देखरेख में हाइटेक नर्सरी में रेड लेडी पपीता 25हजार,पपीता 50 हजार...