चंदौली, अप्रैल 2 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव चौराहे पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए हाईटेक कैमरा के वाई फाई का रिचार्ज पिछले 10 दिनों पूर्व से समाप्त हो गया है। वाईफाई का रिचार्ज समाप्त होने से स्थानीय चौराहे पर पुलिस को चोरी, टप्पेबाजी सहित चौराहे की अन्य गतिविधियों पर नजर रखने वाला कैमरा शोपीस बन रह गया है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण आज तक रिचार्ज नही हुआ। ऑटो, टोटो में सामान छूटने तथा रोड पर हैंड बैग, पर्स इत्यादि गिरने पर पुलिस बूथ और चौकी पर कैमरा चेक करवाने जा रहे राहगीरों, यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।पड़ाव चौराहा जिले का सबसे बड़ा और व्यस्त चौराहा है। जहा से कई जनपदों सहित कई राज्य के लाखो लोगो का प्रतिदिन आना जाना होता है। सुरक्षा की दृष्टि से ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पिछले वर्ष चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर आठ हाई ट...