फिरोजाबाद, मार्च 18 -- शिकोहाबाद के ग्राम शोभनपुर के पास रोड पर खड़ी कैंटर से हाइटेंशन लाइन का तार छू जाने से एक मासूम बालक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मंगलवार की रात 7 बजे के करीब शोभनपुर के पास कैंटर खड़ा हुआ था। उसके ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी। उससे तार कैंटर से छू गया। इसी दौरान कैंटर के सहारे हिमांशु (12) पुत्र दीपेंद्र निवासी नगला कोल्हू, उधम उर्फ राजा (20) पुत्र विजेन्द्र निवासी शोभनपुर उसकी चपेट में आ गए। जिससे दोनों लोगों के शरीर से आग की लपटे उठने लगे।इसी दौरान एक महिला ने किसी तरह से युवक के शरीर से तार को अलग किया। लेकिन बालक की बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में अफरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.