फतेहपुर, अप्रैल 14 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव में मंगलवार सुबह हाइटेंशन लाइन के तारों से निकली चिनगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। तार आपस में टकराने से निकली चिनगारी ने गांव निवासी मुन्ने खां पुत्र हकीम खां की गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और तीन बीघा फसल धू-धू कर जलने लगी। आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव, प्रधान धर्मपाल यादव समेत सैकड़ों किसानों ने पेड़ की टहनियों और ट्रैक्टर से जुताई कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- आग लगने से एक बीघा गेहूं की फसल जली समय रहते आग न बुझती तो आसपास की सैकड़ों बीघा फसल भी चपेट में आ सकती थी। हालांकि तब तक किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.