बिजनौर, मार्च 23 -- शेरकोट। खो नदी नर्सरी मैदान के निकट एक बाज हाईटेंशन बिजली के तारों से टकराकर अचानक सड़क पर आ गिरा। तेज आवाज के साथ पक्षी के गिरते ही वहां से गुजर रहे राहगीर ठिठक गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाज उड़ान के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह संतुलन खो बैठा। वह सीधे सड़क पर गिर पड़ा। बाज को तड़पता देख लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हुआ। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह के निर्देश पर वन कर्मी राजेन्द्र सिंह और तसलीम अहमद मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने घायल बाज को रेस्क्यू किया। वन कर्मी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बाज की उम्र करीब एक वर्ष से अधिक प्रतीत हो रही है। हाईटेंशन तारों में करंट लगने से उसके पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हों...